बलिया जिले में मंगलवार को आई रिपोर्ट में 50 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। कुल मरीजों की संख्या 771 हो गई है। अब तक कुल 721 पॉजिटिव केस थे। इसमें से 492 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। उन्हें होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई है।
कुल एक्टिव केस 274 हैं तथा नौ की मौत हो चुकी है। इसकी पुष्टि जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने की। स्वास्थ्य टीम ने सभी को इलाज के लिए एंबुलेंस से एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं हॉटस्पॉट क्षेत्रों के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती करते हुए इलाकों को सील करने के निर्देश दिए।