फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई के 50 लाख पानी में बहाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिस प्रकार बाढ़ विभाग को बाढ़ आने पर निर्माण कार्य दिखाई देता है। ठीक उसी प्रकार बरसात आने पर नगरपालिका के अधिकारियों को भी शहर के नाले की सफाई की याद आती है। शहर के नालों की सफाई के लिए लगभग 50 लाख का टेंडर किया गया है। बारिश के बीच नालों की सफाई की जा रही है। सिल्ट निकाल कर नालों के किनारे छोड़ने पर बारिश से यह बहकर या तो नालों में जा रहा है या सड़कों पर फैल जा रहा है। इसका खामियाजा नागरिकों को उठाना पड़ रहा है। मोहल्लेवासी नारकीय जिंदगी जीने पर विवश हैं।
विज्ञापन

बता दें कि नगरपालिका परिषद की ओर से प्रत्येक वर्ष बरसात आने पर नाले और नालियों की सफाई की जाती है। इस वर्ष भी नगरपालिका के सफाईकर्मियों द्वारा बरसात होने पर नगर के विभिन्न मोहल्ले में नाले और नालियों की सफाई आरंभ कर दी गई है। नाले में जमी गंदगी को निकाल कर सड़कों पर रखा जा रहा है। नगर के कुंवर सिंह चौराहा, जिला कारागार, पुलिस लाइन, डायल 112 कार्यालय के पीछे, सूचना विभाग की गली समेत अन्य गली व मोहल्ले है, जहां सड़कों पर नाली का कचड़ा निकालकर फैला दिया गया।
हालांकि नगर के कुछ मोहल्लों में सड़क पर फैले कचड़े को सफाइकर्मियों ने हटा दिया है। बरसात में नालों की सफाई के नाम पर नगर पालिका की ओर से लूटखसोट की जाती है। सफाई का आलम यह है कि नगर के विभिन्न मोहल्लों में बरसात का पानी सड़क से घरों में घुस जा रहा है। इससे लोग मजबूर होकर नारकीय जिंदगी जीने को विवश हैं। इस बाबत नगरपालिका बलिया के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि सड़क पर फैले मलबे को शीघ्र ही उठवा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें