फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 476 अनफिट स्कूल वाहन होंगे सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और स्कूल वाहनों की स्थिति की समीक्षा की गई। 28 विद्यालयों के अनफिर घोषित 476 वाहनों को सीज करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को निर्देश दिए कि जिले की सभी प्रमुख सड़कों पर डिवाइडर और लाइनिंग सफेद रंग से अनिवार्य रूप से कराई जाए। डिवाइडरों पर किए गए अनावश्यक कट को तत्काल बंद करें। शहर के प्रमुख चौराहों और मुख्य सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे और होर्डिंग लगाएं। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि शहर के प्रमुख चौराहों और सड़कों की पटरियों पर अतिक्रमण को लाउडस्पीकर के माध्यम से सूचना देकर एक सप्ताह के भीतर हटवाया जाए। जिले में कुल 338 विद्यालय संचालित हैं, जिनमें 1644 स्कूल वाहन पंजीकृत हैं। इनमें 1168 वाहन फिट पाए गए, जबकि 28 विद्यालयों के 476 स्कूल वाहन अनफिट घोषित किए गए। इस पर जिलाधिकारी ने आरटीओ को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित 28 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक कर नोटिस जारी किया जाए और अनफिट वाहनों को सीज किया जाए। स्कूल वाहनों के पीछे ड्राइवर और विद्यालय के प्रधानाचार्य का मोबाइल नंबर अंकित करने के निर्देश दिए गए। आरटीओ को निर्देश दिया कि सड़क सुरक्षा को लेकर स्कूल वाहन चालकों का प्रशिक्षण किसी बड़े विद्यालय में आयोजित कराया जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए कि प्रार्थना सभा के समय छात्रों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने तथा सड़क सुरक्षा से जुड़ी सभी गाइडलाइनों की जानकारी दी जाए। बैठक में आरटीओ अरुण कुमार राय, बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र गुप्ता, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें