त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद के लिए रसड़ा, सीयर, नगरा और चिलकहर विकास खंड में मतदान होगा। सुबह सात बजे से शुरू मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा। पहले चरण के होने वाले चुनाव में चारों विकास खंडों में कुल 464 मतदान केंद्र और 1065 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
चुनाव सकुशल कराने के लिए चारों विकास खंडों को 14 जोनों में विभाजित किया गया है। आला अफसरों ने संवेदनशील बूथों की संख्या 130 और अतिसंवेदनशील बूथ 253 पर विशेष नजर रखने को कहा है।
इस चरण में कुल इस प्रकार 332 ग्राम पंचायतों में 18 जिला पंचायत सदस्य तथा 444 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 601308 मतदाता फै सला करेंगे। पूरे जनपद को 14 जोन तथा 54 सेक्टर में बांटा गया है।
गुरुवार को ब्लाक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियों को तैनाती वाले स्थान पर रवाना किया गया। पंचायत चुनाव के मद्देनजर जहां चुनाव प्रेक्षक तथा जिलाधिकारी ने सभी विकास खंडों का भ्रमण किया, वहीं कई इलाकों में पुलिस ने रूट मार्च भी किया।
ब्लाक में 91 मतदान केंद्र तथा 217 मतदान स्थल बनाए गए हैं। इसे चार जोन में विभाजित किया गया है। इसके लिए 12 सेक्टर बनाए गए हैं। जबकि संवेदनशील 27 तथा अति संवेदनशील 25 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस विकास खंड में 75 ग्राम पंचायत हैं। जिसमें जिला पंचायत सदस्य पद चार तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य पद 100 हैं।
सीयर विकास खंड में 138 मतदान केंद्र तथा 313 मतदान स्थल बनाए गए हैं। इसे चार जोन में बांटा गया है। इसमें 15 सेक्टर बनाए गए है। इस विकाख खंड में संवदेनशील 51 तथा अति संवेदनशील 57 मतदान केंद्र चिन्हित है। इस विकास खंड में कुल 94 ग्राम पंचायतें है। जिसमें जिला पंचायत सदस्य पद के पांच तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य के 118 पद हैं।
ब्लाक में कुल मतदान केंद्र 130 तथा मतदान स्थल 303 बनाए गए हैं। इसे चार जोन में विभाजित किया गया है। इसे लिए 16 सेक्टर बनाए गए हैं। इस ब्लाक में संवेदनशील 19 तथा अति संवेदनशील 68 चिन्हित किया गया है। इसमें कुल 97 ग्राम पंचायतें हैं। जिसमें जिला पंचायत सदस्य पद पांच और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद 135 हैं।
विकास खंड में 105 मतदान केंद्र तथा 232 मतदान स्थल बनाए गए हैं। इसे दो जोन में बांटा गया है। इसमें संवेदनशील 33 तथा अति संवेदनशील 68 मतदान केंद्र चिन्हित किए गए हैं। इस ब्लाक में कुल 66 ग्राम पंचायतें हैं। जिसमें जिला पंचायत सदस्य पद चार तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य पद 91 हैं।