फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

450 कार्डधारकों ने लॉकडाउन में नहीं लिया खाद्यान्न, कार्ड हो सकता है निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। तहसील क्षेत्र के लगभग 450 अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों ने लॉकडाउन में अपने खाद्यान्न का उठान नहीं किया है। ऐसे लोगों की धरातल पर जांच की जाएगी और आवश्यक हुआ तो इन कार्डों को निरस्त कर पात्र लोगों को आवंटित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी बैरिया अशोक चौधरी ने बताया कि तहसील क्षेत्र में बहुत से ऐसे समर्थ लोग हैं जो अंत्योदय कार्ड बनवा लिए हैं। जबकि उनके पास खेत, ट्रैक्टर, चार पहिया व दोपहिया वाहन के अलावा सरकारी नौकरियों में हैं। यह लोग गरीबों के हक पर कुंडली मारकर बैठे हैं। इसकी जांच की जा रही है ऐसे लोगों का कार्ड निरस्त कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा और जो लाभ उठाएं हैं उसकी रिकवरी भी की जाएगी। बताया कि बहुत से पात्र गृहस्थी कार्डधारक हैं जो पिछले तीन महीने से खाद्यान्न का उठान नहीं किए हैं ऐसे लोगों की भी जांच कर उनका कार्ड निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें