बेल्थरारोड। कोटेदार कल्याण समिति के अध्यक्ष मृदंगी लाल ने जिलाधिकारी को संबोधित पत्रक उपजिलाधिकारी को सौंपकर कोटेदारों को सुरक्षा किट देने और कोटेदारों का बीमा कराने की मांग की। पत्रक में उन्होंने कहा कि महामारी से बचने के लिए खाद्यान्न की होम डिलीवरी, मानदेय तथा सुरक्षा की दृष्टि से दुकानों पर मॉस्क, सैनिटाइजर आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही कोटेदारों का बीमा कराया जाए। कोटेदारों को खाद्यान्न की होम डिलीवरी का शासनादेश है लेकिन कोटेदारों को पल्लेदारी और वाहन खर्च स्वयं वहन करना पड़ता है। इसके अलावा दुकान पर मॉस्क, सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था करनी पड़ती है। चेताया कि 21 मई तक मानदेय और होम डिलीवरी का आदेश जारी नहीं किया गया तो ईपॉस मशीन जमा कर खाद्यान्न का उठान नहीं करने को बाध्य होंगे।