फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 नए संक्रमित और मिले, 39 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में कोरोना का संक्रमण का फैलना जारी है। रविवार को संक्रमितों की संख्या स्वस्थ होने वालों की संख्या से ज्यादा रही। 24 घंटे के भीतर कुल 45 नए लोग कोविड-19 से संक्रमित मिले। वहीं संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के बाद भी जिले के लोग बेफिक्र हैं। यदि ऐसे ही लापरवाही बरती जाती रही तो दूसरी लहर से भी भयावह हालात होंगे। भीड़भाड़ वाले और सार्वजनिक स्थानों पर गाइडलाइन का उल्लंघन जारी है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि रविवार को आई रिपोर्ट में 45 लोग संक्रमित पाए गए है। संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1126 हो चुकी है। रविवार को 39 लोग स्वस्थ हुए। अब तक कुल 853 लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस की संख्या 263 है। शुक्रवार को 2147लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। डा. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि जनपद में करीब टीमें प्रतिदिन सैंपलिंग का काम कर रही है। टीकाकरण भी युद्ध स्तर किया जा रहा है। जनपदवासियों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने तथा अपने नजदीकी केंद्र पर जाकर टीका लगाने का अपील की।
332 केंद्रों पर किशोरों समेत कुल 15000 को लगा टीका
बलिया। जनपद में रविवार की शाम छह बजे तक 332 केंद्रों पर 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों समेत कुल 15000 लोगों को टीका लगाया गया। इसकी जानकारी देते हुए जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एके तिवारी ने बताया कि जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, कलेक्ट्रेट सभागार समेत सभी टीकाकरण केंद्रों पर बूस्टर, कोविड शील्ड तथा कोवैक्सीन लगाई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर की ओर से क्षेत्र के 27 गांवों में रविवार को 18 प्लस और 45 प्लस के दो-दो सौ लोगों का कोविड टीकाकरण किया गया। साथ ही सीएचसी और सात गांवों में 15 प्लस के 180 किशोरों को को-वैक्सीन की डोज दी गयी।वहीं, सीएचसी पर 18 प्लस और 45 प्लस के 300 लोगों को वैक्सीन की खुराक दी गई।सीएचसी के अधीक्षक डा तनवीर आजम ने बताया कि सीएचसी पर बूस्टर का डोज भी लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें