फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच पहले दिन जांची गई 4450 कॉपियां

विज्ञापन
नगर के टाउन इंटर कालेज स्थित मूल्यांकन केंद्र पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मूल्यांकन कर? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। बोर्ड परीक्षा के कॉपियों का मूल्यांकन लॉकडाउन के बीच मंगलवार को जिले के चार केंद्रों पर शुरु हो गया। हालांकि पहले दिन परीक्षकों की संख्या काफी कम रही। सभी चार मूल्यांकन केंद्रों पर विभिन्न विषयों की कुल 4450 कॉपियां जांची गईं।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन जिले के चार केंद्रों पर 16 मार्च को शुरु हुई थीं। इसीबीच कोरोना संक्रमण को देखते हुए मूल्यांकन का कार्य रोक दिया गया। चार केंद्रों पर विषयों की कुल 619719 कॉपियां जांची जानी थी। लॉकडाउन के पूर्व चार केंद्रों पर कुल 50927 कॉपियां ही जंच पाई थी। अब दोबारा मूल्यांकन का कार्य शुरु किया गया है। मंगलवार को परीक्षकों की संख्या कम रही और कुल 150 परीक्षकों ने 4450 कॉपियां जांची। इसमें राजकीय इंटर कॉलेज पर 53 परीक्षकों ने 2159, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पर 53 परीक्षकों ने 1276, टाउन इंटर कॉलेज पर 22 परीक्षकों ने 608 व कुंवर सिंह इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर 22 परीक्षकों ने कुल 407 कॉपियां जांची। बता दें कि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व टाउन इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर हाईस्कूल तथा राजकीय इंटर कॉलेज व कुंवर सिंह इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर इंटरमीडिएट की कापिंयां जांची जा रही हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र ने बताया कि मूल्यांकन कार्य शुरु हो चुका है और अन्य परीक्षकों को भी उपस्थित होकर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें