बलिया। जिले के 81 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 436 मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे।
एसीएमओ और आरोग्य मेला प्रभारी योगेंद्र दास ने बताया कि जिले भर में कुल 436 मरीजों का परीक्षण और उपचार किया गया।
चिलकहर विकास खंड के स्वास्थ्य केंद्रों पर 98 मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं। चिलकहर में 12, संवरा में 25, बच्छईपुर में 18, कुरेजी में 18, उंचेड़ा में 20 तथा नगपुरा में 15 मरीजों का उपचार किया गया। न्यू पीएचसी बच्छईपुर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी आशीष चौहान ने 30 मरीजों का उपचार किया। न्यू पीएचसी कसौंडर पर आयुष चिकित्सक राजेश यादव ने 10 मरीजों का उपचार किया।
न्यू पीएचसी भीमपुरा नंबर दो पर अजीत कुमार ने मरीजों का उपचार किया। इंद्रौली मलकौली स्वास्थ्य केंद्र पर आयुष चिकित्सक आनंद कुमार तथा मालीपुर स्वास्थ्य केंद्र पर आयुष चिकित्सक खालिद ने भी मरीजों को देखा। चिकित्सकों ने मरीजों और तीमारदारों से गर्मी के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।