फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 43 विद्यालयों ने नहीं जेनरेट की एक भी अपार आईडी

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरपुर। शिक्षा क्षेत्र नगरा के 43 विद्यालयों ने निर्देश के बाद भी एक भी छात्र का अपार आईडी जेनरेट नहीं किया। इसको लेकर नगरा के खंड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने प्रधानाध्यापक, प्रधानाचार्य, नोडल संकुल, शिक्षक, संकुल शिक्षकों को निर्देशित किया है कि प्राथमिकता के आधार पर अपार आईडी की स्थिति में सुधार लाएं अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन

बीईओ के पत्र के अनुसार, 43 विद्यालय ऐसे हैं जिन्होंने एक भी बच्चे का अपार आईडी जनरेट नहीं किया है। 42 विद्यालयों ने 10 फीसदी से भी कम अपार जनरेट किया है। 33 विद्यालयों ने 10 से 20 प्रतिशत, 33 विद्यालयों ने 20 से 30 प्रतिशत, 26 विद्यालयों ने 30 से 40 प्रतिशत और 33 विद्यालयों ने 40 से 50 प्रतिशत के बीच अपार जनरेट किया है जो निराशाजनक है और जनपद में सबसे खराब है। मुख्य विकास अधिकारी ने खराब प्रगति के लिए तीन बार कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बीईओ ने निर्देशित किया है कि आधार वाले सभी बच्चों का अपार बनाना सुनिश्चित करें। जिन विद्यालयों में कोई भी अपार जनरेट नहीं हुआ है उन विद्यालयों को तीन दिन का अवसर देते हुए सचेत किया जाता है कि अपार आईडी जेनरेट कराएं, अन्यथा आपके मान्यता प्रत्याहरण और यू डायस कोड बंद करने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें