फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 मवेशी बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार

Sun, 20 Dec 2015 10:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से 42 मवेशियों को पुलिस ने शनिवार की देर शाम बरामद किया। इस दौरान पांच पशु तस्कर पुलिस ने दबोचे। जिनका पुलिस ने गोवध एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत चालान कर दिया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के चित्तू पांडेय चौराहे होते हुए चार पशु तस्कर 38 मवेशियों को ट्रक पर लादकर बिहार से उन्नाव ले जा रहे थे।

 इसी बीच ओक्डेनगंज चौकी प्रभारी सत्येंद्र राय अपने हमराहियों के साथ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चित्तू पांडेय चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।

 इस दौरान पुलिस ने चेकिंग के लिए ट्रक को रोका तो उस पर लदे 38 मवेशी बरामद हुए। पुलिस को देख ट्रक पर सवार चार पशुतस्कर भागने लगे। लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पकड़े गए पशु तस्कर मेरठ जिले के रहीम, इरशाद, चांद और अय्यूब हैं।  पुलिस ने इनका चालान कर दिया। जबकि मवेशी समेत ट्रक को कोतवाली ले आई।

 उधर, महावीर घाट स्थित गायत्री मंदिर पुल के पास मवेशियों से लदी एक मैक्स जीप शनिवार की देरशाम पलट गई। जिसमें एक मवेशी घायल हो गया।

जबकि तीन मवेशी पुलिस ने बरामद किया। एक पशु तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। जबकि अन्य पशु तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें