फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगोविंद चौधरी समेत चार नेताओं को दी गई जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बलिया संसदीय सीट पर गठबंधन प्रत्याशी की सफलता के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रणनीति बनाते हुए वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी हैै। उन्होंने यहां चुनाव संचालन के लिए नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय समेत वरिष्ठ नेताओं की टीम बनाई है।
विज्ञापन

सपा के जिला प्रवक्ता सुशील कुमार पांडेय कान्ह जी ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बलिया लोकसभा क्षेत्र के चुनाव संचालन व अन्य व्यवस्था चुस्त करने के लिए एक उच्चस्तरीय समिति बनाई है। इसके लिए उन्होंने पत्र जारी किया है। इस उच्चस्तरीय टीम में रामगोविंद चौधरी व माता प्रसाद पांडेय के अलावा पूर्व मंत्री व विधायक शैलेंद्र यादव उर्फ ललई तथा पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा को रखा गया है। अखिलेश यादव ने इन नेताओं से कहा है कि शीघ्र ही क्षेत्र में पहुंच कर चुनाव व्यवस्था सुनिश्चित करें। यह भी सुनिश्चित करें कि लोकसभा क्षेत्र के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में संलग्न सूची के अनुसार चुनाव कार्य संबंधित क्षेत्र के विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशी की ओर से पूर्ण कराएं। बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बलिया लोकसभा क्षेत्र में जीत हासिल करने के लिए जिम्मेदारी तय करते हुए बूथ प्रभारी व सेक्टर प्रभारियों को उनके बूथों की मतदाता सूची उपलब्ध कराने सहित तमाम महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है। उन्होंने बलिया लोकसभा क्षेत्र के विधायक, पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्षों से सहयोग कर प्रत्याशी सनातन पांडेय का सहयोग करने को कहा है। उन्होंने चुनाव संचालन के लिए नियुक्त इन नेताओं को जिम्मेदारी दी है कि प्रत्येक बूथ पर कम से कम पांच महिला कार्यकर्ता तैयार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा है कि सभी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव कार्यालय खोलने के साथ ही , आवश्यकतानुसार नुक्कड़ सभाएं और कस्बों व बाजारों में छोटी सभाएं कराई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें