बलिया। जिला पंचायत सभागार में सीएससी ई-गवर्नेन्स सर्विसेज इंडिया लिमिटेड द्वारा दिव्यांग जन को कौशल प्रमाण पत्र वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिला विकलांग अधिकारी कृष्णकांत राय और जिला कृषि अधिकारी ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हो दिव्यांगों को प्रमाण पत्र वितरित किया।
इस दौरान हरिशंकर यादव, अमरजीत यादव, अरविंद राम समेत कुल 14 लोगों को प्रमाणपत्र वितरित किया गया। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। इसी क्रम में सीएससी से मुख्य प्रबन्धक श्री शशि शुक्ला द्वारा सीएससी केन्द्र संचालकों को योजनाओं से सम्बंधित तकनीकी जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में राज्य प्रबन्धक अविनाश मिश्रा, जिला प्रबन्धक कौशलेंद्र राय, अजय कुमार दुबे, जिला समन्वयक अरविन्द कुमार शुक्ला, अनूप सिंह, संतोष सिंह, विजय शुक्ला आदि मौजूद रहे।