फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारियल, चुनरी चढ़ाकर भक्तों ने स्कंदमाता किया पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन बुधवार को जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्घालुओं ने दर्शन-पूजन किया तथा नारियल, चुनरी, धूप, गुड़हल का पुष्प चढ़ाकर स्कंदमाता से परिवार के सुख- समृद्धि की मन्नत मांगी। इस दौरान मंदिरों में जयकारे और घंट-घडिय़ाल की गूंज से पूरा क्षेत्र का माहौल देवीमय हो गया था।
विज्ञापन

या देवी सर्वभूतेषु मातृ रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नम: मंत्र से नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में बसे प्रत्येक घर व मंदिरों में देवीमय हो गया। वासंतिक नवरात्र के पांचवें दिन मां के भक्तों ने नगर के गुदरी बाजार व जापलिनगंज दुर्गा मंदिर तथा ब्रह्माइन स्थित ब्राह्मणी देवी, शंकरपुर स्थित शांकरी भवानी, फेफना थाना के कपूरी गांव स्थित कपिलेश्वरी भवानी मंदिर पर कतारवद्घ होकर नारियल, चुनरी आदि चढ़ाकर परिवार के मंगलमय की कामना की। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के नरहीं थाना के रसड़ा के काली मंदिर, नीबू कबीरपुर व उचेड़ा स्थित चंडी भवानी, सिकंदरपुर के जल्पा-कल्पा मंदिर, कोरंटाडीह स्थित मंगला भवानी, मनियर के बुढ़ऊ बाबा मंदिर व नवका बाबा मंदिर, सहतवार स्थित जानकी ब्रह्म बाबा, रेवती के पचरूखा देवी गायघाट मंदिर पर मां के भक्तों ने नारियल, चुनरी, प्रसाद चढ़ाकर परिवार के सुख-समृद्घि के साथ ही स्वस्थ रहने की कामना की। इस दौरान घंट-घडिय़ाल तथा मां के जयकारे से मंदिर सहित आसपास का क्षेत्र के देवीमय हो गया। मंदिर के आसपास नारियल, चुनरी, लाचीदाना, फूल और खेल-खिलौने की दूकानों पर भक्तों की भीड़ रही।
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें