फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अप्रैल से पूर्व मतदाता सूची दुरूस्त कर ले बीएलओ: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। जिला निर्वाचन अधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने शुक्रवार को तहसील सभागार में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया। सूची दुरुस्त करने के कार्य में लगे बीएलओ और सुपरवाइजर की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने सभी युवा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने का निर्देश दिया। स्पष्ट किया कि मतदाता सूची दुरुस्त करने का कार्य हर हाल में 15 अप्रैल से पूर्व हो जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में लिंगानुपात की विसंगति को दूर करना जरूरी है, क्योंकि सन 2011 की जनगणना के सापेक्ष अब तक मतदाता सूची में चल रहे 112 लिंगानुपात के अंतर को कम करने के लिए विशेष रूप से जोर देना है। इसके लिए बीएलओ अपने बूथ पर 18 वर्ष के युवक-युवतियों को हर हाल में मतदाता बनाएं। इसके साथ ही दिव्यांग मतदाताओं की सूची तैयार करें, ताकि मतदान के दिन पहले से बूथ पर दिव्यांगों के मतदान और उनके आने-जाने की मुकम्मल व्यवस्था होनी चाहिए। कहा कि मतदान के दिन बूथों पर अक्सर सूची में वोटर के नाम नहीं होने की शिकायतें मिलती रहती हैं। एसडीएम संत कुमार ने मतदाता सूची दुरुस्त करने के लिए की जा रही कार्रवाई के बारे में जानकारी दें। इस मौके पर तहसीलदार डीएन गौतम, नायब तहसीलदार घनश्याम तिवारी समेत भारी संख्या में बीएलओ और सुपरवाइजर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें