फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा शुल्क नहीं देने पर छात्र से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। क्षेत्र के किसान इंटर कालेज चकफूल, मनियर स्कूल के बड़े बाबू पर एक छात्र ने मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित छात्र की तहरीर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बड़े बाबू मतीउर्रहमान उर्फ गुड्डूू पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के धसका निवासी छात्र साकिब नट ने मनियर थाने में दिए तहरीर में उल्लेख किया है कि विगत 25 फरवरी को किसान इंटर कालेज चकफूल, मनियर में गणित की परीक्षा देने के दौरान कक्ष में पहुंचे प्रधानाचार्य व उनके बड़े भाई ने अलग कमरे में पेपर हल कराने के नाम पर सुविधा शुल्क 10 हजार मांगे। मेरे द्वारा सुविधा शुल्क नहीं दिए जाने पर पेपर पर जबरन हस्ताक्षर कराने के लिए दबाव बनाया। हस्ताक्षर नहीं करने पर मारपीट की। इसके बाद करीब एक घंटे तक कापी व पेपर छीन लिया गया। तत्पश्चात मेरे द्वारा यूपी 100 पुलिस को घटना की सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस को कालेज के कर्मचारियों ने पुलिस को समझा बुझाकर कर वापस कर दिया। इसक बाद पीड़ित ने पुलिस व बेसिक शिक्षा अधिकारी से गुहार लगाई। पुलिस ने छात्र की तहरीर और सीसीटीवी फुटेज देखकर कालेज के बड़े बाबू मतीउर्रहमान रहमान उर्फ गुड्डूू के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस बाबत सीओ बांसडीह अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर तथा पीड़ित छात्र के तहरीर पर बड़े बाबू पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।
इनसेट...
हमेशा चर्चा में रहता है कालेज
मनियर। गौरतलब हो कि कालेज हमेशा सुर्खियों में रहता है। परीक्षा के दौरान प्रत्येक वर्ष किसी न किसी छात्र के साथ घटना घटित होती है। विगत वर्ष तत्कालीन एसडीएम ने कालेज को डिबार घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें