फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी गौरव सम्मान से सम्मानित कन्हैया का हुआ जोरदार इस्तकबाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नई दिल्ली में बीते 23 से 24 फरवरी तक आयोजित 11वां विश्व भोजपुरी सम्मेलन में पूर्वांचल भोजपुरी गौरव सम्मान से सम्मानित होने के बाद गुरुवार को जनपद में लौटने पर भोजपुरी कलाकर कन्हैया हरिपुरी का मॉडल रेलवे स्टेशन बलिया और ननिहाल महाकरपुर नहरिया चट्टी पर जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान लोगों ने मालाओं से लाद दिए। स्वागत से अभिभूत हरिपुरी ने कहा कि यह सम्मान मेरा नहीं बल्कि पूर्वांचलवासियों का है। वह दिन दूर नहीं जब भोजपुरी को आठवीं अनुसूचि में दर्ज की जाएगी। कहा कि भोजपुरी जैसी मिठास और किसी भाषा में नहीं है। कहा कि यह बहुत बड़ी विडंबना है कि मैथिली बोलने वाले आठ करोड़, ब्रज भाषा बोलने वाले दो करोड़ लोग हैं और इसे दर्जा मिल गया है। लेकिन भोजपुरी बोलने वाले देश-विदेश मिलाकर कुल 20 करोड़ हैं। लेकिन अभी तक दर्जा न मिलना भोजपुरी की अनदेखी है। मॉरीशस में पांच जून 2011 को भोजपुरी भाषा का दर्जा मिल गया है। इस मौके पर शिवानंद पांडेय, निर्भय उपाध्याय, विजेंद्र दुबे, राम प्रवेश पांडेय, बंगाली ठाकुर, जैनेंद्र पांडेय मिंटू, नन्द लाल यादव, दीपक मिश्रा, विनय कुमार, डीएन पांडेय, राजेश कुमार, अनोज कुमार गुप्ता, ओमप्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें