फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी की आय बढ़ाने व किसानों की सुविधा पर किया विमर्श

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। कृषि उत्पादन मंडी समिति के सभापति/एसडीएम विपिन कुमार जैन ने नगर के लाइसेंसी व्यापारियों के साथ बैठक मंडी समिति के कार्यालय पर बुधवार की शाम की। जिसमें मंडी की आय बढ़ाने व व्यापारियों को सुविधा दिए जाने पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर व्यापारियों ने सभापति से बताया कि मंडी में हमें 10 दुकान का आवंटन हुआ है, लेकिन हम व्यवसाय नहीं कर पा रहे, बल्कि बंद करके उसका किराया देते हैं। रोजगार तो कहीं और करते हैं। कारण कि बिजली, पानी, सड़क का अभाव है। वहीं कम से कम 12 बाई 88 मीटर का छायाकार नीलामी चबूतरा, दस अदद बी श्रेणी की दुकानें, 20 अदद सी श्रेणी की नई दुकानें, पशुहारी मार्ग से सटे दूसरे द्वार का निर्माण, राष्ट्रीयकृत बैंक, पुलिस चौकी, साफ-सफाई, बाउंड्रीवाल का निर्माण, जलपान स्टाल मौजूद है, लेकिन चालू नहीं है। सभापति जैन ने व्यापारियों के सुझावों पर कार्यवाही करने का भरोसा दिया। कहा कि विकास की हर दिशा में मेरा कदम होगा। वहीं सभी व्यापारियों ने उन्हें पूर्ण सहयोग का बचन दिया। इस मौके पर प्रभारी सचिव/मंडी निरीक्षक राजकिशोर यादव, व्यापारियों में बेचन गुप्ता, जयनाथ गुप्ता, सुबास चन्द, छोटेलाल गुप्ता, राम भजू, दिनेश कुमार गुप्ता, अमरनाथ, चुन्नू, फैजान अहमद, मोहन गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें