बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के चौकिया मोड़ के पास बुधवार की देरशाम तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दिया जिससे एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक सवार घायल हो गया।
बताया जाता है कि सुबास राजभर उर्फ चन्दन (55) पुत्र बिरजू राजभर अपने साथी दिनेश यादव (50) पुत्र परमानन्द यादव के साथ कुछ सामान खरीदने चौकियां मोड़ चट्टी पर गए थे। सामान लेकर वापस आने की तैयारी कर रहे थे कि उभांव की तरफ से नगरा की ओर जा रही ट्रक की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही सुभाष की मौत हो गई जबकि दिनेश को हल्की चोटें आई। आसपास के लोगों ने दिनेश को अस्पताल पहुंचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।