फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य बहिष्कार के बाद एडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। 14 सूत्री मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट कर्मियों का कार्य बहिष्कार व धरना दूसरे दिन शुक्रवार को जारी रहा। धरना के बाद कर्मियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंघल को सौंपा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के प्रांतीय संगठन के आह्वान पर 29 व 30 नवंबर को दो दिन का कार्य बहिष्कार व धरना प्रदर्शन प्रस्तावित था। कर्मचारी हित में 14 सूत्री मांगे पहले ही की जा चुकी है। कलेक्ट्रेट संघ के अध्यक्ष कौशल कुमार उपाध्याय व मंत्री संजय कुमार भारती ने बताया कि राजस्व परिषद के अध्यक्ष की संस्तुति पर संगठन ने मुख्यमंत्री से मिलकर मांग पत्र दिया। वहां से निर्देश मिलने के बावजूद राजस्व व वित्त विभाग में बैठे अधिकारियों द्वारा जानबूझ कर हीलाहवाली करे हुए पत्रावली लटकाई जा रही है। इससे क्षुब्ध होकर पूरे प्रदेश में कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया।
कर्मियों ने साफ कहा कि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आगे की रणनीति को लेकर जल्द बैठक होगी। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी वंशरोपन पांडेय, पूर्व अध्यक्ष अश्वनी कुमार तिवारी, भूपेंद्र तिवारी, अनिल गुप्ता, उपाध्यक्ष सुमंत सिंह, विरेंद्र राम, विजयकांत श्रीवास्तव, मीना शर्मा, रमेश गुप्ता, अखिलेश प्रसाद, बृजविहारी सिंह, गौरव, उपेंद्र चौरसिया, आरती सिंह, मधुरानी, साधना सिंह, ज्योति, श्वेता, साधना पांडेय, मंजू सिंह, चंद्रकला, पुष्पा मिश्रा आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें