फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने सांसद आवास पर रखा उपवास

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। अटेवा पेंशन बचाओ मंच बलिया के तत्वावधान में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर जनपद के पेंशन विहीन शिक्षकों एवं कर्मचारियों द्वारा रविवार के दिन प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बलिया लोकसभा के सांसद भरत सिंह के आवास पर सामूहिक उपवास का कार्यक्रम किया गया। जिसमें जनपद के कई कर्मचारी संगठन के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर लोगों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए सांसद भरत सिंह को पत्रक भी सौंपा। इस अवसर पर अटेवा के जिलाध्यक्ष समीर पांडेय ने कहा कि पुरानी पेंशन शिक्षक कर्मचारियों का अधिकार है इसे हर हाल में लागू किया जाना चाहिए। कहा कि पांच वर्ष के लिए चुने जाने वाले जनप्रतिनिधियों को जब पेंशन मिल सकती है तो 60 साल तक देश की सेवा करने वाले शिक्षक कर्मचारियों को पेंशन क्यों नहीं दी जा रही है। अटेवा के जिला मंत्री लक्ष्मण सिंह ने कहा कि पेंशन ही कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा होता है ऐसे में इनको वंचित करना न्याय संगत नहीं है। पुरानी पेंशन शिक्षक कर्मचारियों का अधिकार है इसे हर हाल में मिलना चाहिए। इस मौके पर राज्यकर्मचारी संयुक्त परिषद एस फोर के संयोजक रामनाथ पासवान, सालिक प्रसाद सिंह, लालजी चौरसिया, एमडी सिंह, देवेंद्र कुशवाहा, चंद्रदेव मिश्र, प्रेमप्रकाश मिश्र, अजीत यादव, रफीउल्लाह, भूपेंद्र सिंह, मंगला प्रसाद, अनिल सिंह, योगेंद्र पांडेय, अरूण सिंह, अखिलेश सिंह, भरत सिंह, पंकज सिंह, अभिषेक राय, ब्रजेश, अरमान अली, चौधरी मनोज कुमार, संजय पांडेय, मदन, गौतम, दुर्गेश कुुमार, प्रमोद कुमार राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें