रतसर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय सचिव राजीव उपाध्याय ने संगठन को धार देने के लिए जनऊपुर गांव में सोमवार को ब्लाक स्तरीय कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान योगी सरकार पर जमकर जुबानी हमला किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। उन पर अंकुश लगाने में सरकार पूरी तरह नाकाम है।
सूबे में पुलिस का एनकाउंटर राज चल रहा है। इसी कड़ी में एप्पल के मैनेजर विवेक को अपनी जान गंवानी पड़ी। पेट्रोलियम पदार्थों में बेतहाशा वृद्धि से आमजन के साथ-साथ किसान परेशान है। किसानों पर दिल्ली में लाठीचार्ज भाजपा सरकार की तानाशाही रवैया का परिणाम है। कहा कि केंद्र और राज्य सरकार घोषणाएं करती है , लेकिन उन पर अमल नहीं करती। प्रत्येक साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा हवा हवाई साबित हो रहा है। भाजपा राज में आम जन अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है। बैठक के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रह्मदत्त पांडेय के निधन पर उनके आवास पहुंचकर परिजनों से भेंट की साथ ही गतात्मा की शांति के लिए दो मिनट मौन रहकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उनकी स्मृति में पौधरोपण का कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर जितेंद्र राय, ब्लाक अध्यक्ष अवधेश पांडेय, रामनाथ राम व्यास, जिला महासचिव अभिषेक पांडेय, अरविंद पांडेय, पूर्व प्रधान राजेश पांडेय, मारकंडेय पांडेय, जेई करीमन राम आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्र.अ. श्रीकांत पांडेय एवं संचालन निर्झर के संयोजक धनेश पांडेय ने की।