फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के नाम संबोधित पत्र पीएमएस संघ ने डीएम को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पीएमएस संघ के प्रांतीय आह्वान पर जिला इकाई के चिकित्सकों ने मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत को सौंपा। जिसमें उप्र राज्य में चिकित्सा सेवाओं को प्रभावी, संवेदनशील और गुणवत्तापरक बनाने के सरकारी प्रयासों को अमल कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि प्रदेश की 22 करोड़ से अधिक की जनसंख्या को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रुप से प्रदान करने में राजकीय चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मी उपलब्ध संसाधनों के सापेक्ष बहुत अधिक कार्य कर रहे हैं। दुरुह परिस्थितियों में दिन रात काम कर रहे हैं। यहां तक कि राजपत्रित अवकाश के दिनों में भी हम बिना प्रतिकर और अवकाश प्राप्त किए चौबीस घंटे सातों दिन निरंतर काम करते हैं। हम पीड़ा भाव के साथ आपकों संज्ञान में लाना चाहते हैं कि आपकी मंशा के विपरीत कतिपय स्तरों पर शिथिलता, असंवेदनशीलता के चलते हमारे संवर्ग के प्रति स्वेच्छाचारिता और उपेक्षा का भाव प्रदर्शित किया जाता है। राजकीय सेवा में चिकित्सकों के निराशा और कुंठा के भाव हैं। जिसे दूर किया जाना जनहित में जरुरी है। इस मौके पर चिकित्सकों नें मांग किया है कि हमारी समस्याओं का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की जाय। जिससे कि हम क्षमता और दक्षता का भरपूर उपयोग लोकहित में कर सकें। इस मोके ज्ञापन सौंपने वाले चिकित्सकों में डा. विरेंद्र कुमार, डा. संतोष चौधरी, डा. मिथिलेश सिंह, डा. विनेश कुमार, डा. एके स्वर्णकार, बीपी सिंह, डा. संजय सिंह सहित सैकड़ों चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें