बलिया। सेेवा निवृत्त शिक्षक, कर्मचारी/अधिकारी समन्वय समिति की जिला इकाई की बैठक कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार को अध्यक्ष बरमेश्वर नाथ पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें रेलवे परिसर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से काउंटर स्थापित करने की मांग तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के विरुद्घ धरना देने का निर्णय लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए कार्यवाहक अध्यक्ष मुरलीधर सिंह ने पेंशनरों के पुनरीक्षित पेंशन, लंबित देयक के लिए जिलाधिकारी के साथ बैठक कर निराकरण करने की मांग की। महामंत्री लालेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि माध्यमिक व प्राथमिक शिक्षकों के साथ ही अन्य कर्मचारियों व अधिकारियों को चिकित्सकीय सुविधा प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री एवं प्रमुख सचिव को पत्रक सौंपने का प्रस्ताव रखा। कोषाध्यक्ष एचएन पांडेय ने कोष की आर्थिक तंगी की चर्चा करते हुए समय से निर्धारित चंदा देने की अपील की। अंत में अध्यक्ष बरमेश्वर नाथ पांडेय ने पारिवारिक पेंशनरों की सात वर्ष के स्थान पर 10 वर्ष किए जाने का स्वागत करते हुए आजीवन किए जाने की मांग की। वहीं रेलवे, परिवहन विभाग से सुविधा संबंधी ज्ञापन प्रेषित किए जाने के लिए प्रस्ताव रखा। जिसे सर्वसम्मत से पारित किया गया। इस मौके पर प्रमोद श्रीवास्तव, सीताराम, कैलाश तिवारी, बैजनाथ पांडेय, नर्वदेश्वर मिश्र, कुसुम श्रीवास्तव, श्यामलाल सिंह, चंद्रमा सिंह, रामबहादुर सिंह, राधाकिशुन, शम्भू नाथ मिश्र, सूर्यदेव प्रसाद आदि मौजूद रहे।