फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन चढने के साथ तेज होता गया मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर निकाय चुनाव को लेकर लोगों में उत्साह सुबह से ही दिखाई देने लगा था। ठंड के मौसम में दिन चढ़ने के साथ ही मतदान प्रतिशत भी बढ़ता गया। हालांकि शुरुआती चार घंटे के बाद मतदान प्रतिशत बढ़ी तो लेकिन रफ्तार कम रही।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव के तहत रविवार को जिले के दो नगर पालिका व आठ नगर पंचायतों के कुल 115 मतदान केंद्रों के 387 बूथों पर सुबह साढ़े सात बजे मतदान शुरू हो गया। कुल दो नगर पालिका व आठ नगर पंचायतों में सुबह साढ़े नौ बजे तक कुल 15.25 फीसदी ही मतदान हो सका।
इसमें बांसडीह नगर पंचायत में 10 फीसदी, मनियर में 16, सहतवार में 15, सिकंदरपुर में 16, बैरिया में 15, बेल्थरारोड में 19.5, रेवती में 13 व चितबड़ागांव में 20 फीसदी रहा। इसके अलावा नगर पालिका बलिया में 13 व रसड़ा में 12फीसदी वोट पड़े। इसके बाद मौसम में गर्मी आते ही दो घंटे बाद साढ़े 11 बजे कुल मतदान प्रतिशत बढ़कर 31.41 फीसदी हो गया। इस दो घंटे में कुल 16.16 फीसदी मतदाताओं ने मतों का प्रयोग किया। सुबह साढ़े 11 बजे तक बांसडीह नगर पंचायत में 39 फीसदी, मनियर में 30.2, सहतवार में 22.5, सिकंदरपुर में 35, बैरिया में 28, बेल्थरारोड में 35.4, रेवती में 32 व चितबड़ागांव में 32 फीसदी रहा। इसके अलावा नगर पालिका बलिया में 26 व रसड़ा में 34 फीसदी वोट पड़े। इसके बाद दोपहर डेढ़ बजे तक कुल 42.65 फीसदी वोट पड़े। इसमें बांसडीह नगर पंचायत में 41 फीसदी, मनियर में 42, सहतवार में 40, सिकंदरपुर में 51, बैरिया में 40, बेल्थरारोड में 51, रेवती में 38 व चितबड़ागांव में 48.5 फीसदी रहा। इसके अलावा नगर पालिका बलिया में 35 व रसड़ा में 40 फीसदी वोट पड़े। दोपहर बाद साढ़े तीन बजे तक कुल 52 फीसदी मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। इसमें बांसडीह नगर पंचायत में 53 फीसदी, मनियर में 55, सहतवार में 55, सिकंदरपुर में 57, बैरिया में 49, बेल्थरारोड में 64, रेवती में 45 व चितबड़ागांव में 56 फीसदी रहा। इसके अलावा नगर पालिका बलिया में 43 व रसड़ा में 43 फीसदी वोट पड़े। शाम पांच बजे तक कुल 60.26 फीसदी मतदान हुआ। इसमें सबसे अधिक बेल्थरारोड नगर पंचायत में 67.18 वोट पड़े जबकि सबसे कम नगर पालिका बलिया में 46.63 फीसदी ही मत पड़े। इसके अलावा बांसडीह नगर पंचायत में 57 फीसदी, मनियर में 57.9, सहतवार में 60, सिकंदरपुर में 61, बैरिया में 56, रेवती में 66 व चितबड़ागांव में 65 फीसदी रहा। नगर पालिका रसड़ा में 65.90 फीसदी वोट पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें