बेल्थरारोड। निकाय चुनाव में मतदाताओं ने गजब का उत्साह दिखाया। सुबह के समय मतदान धीमा रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही मतदाताओं की भीड़ मतदान केंद्रों पर जुटती रही। प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर एक और दो, जूनियर हाई स्कूल, डीएवी इंटर कॉलेज, जीएमएएम इंटर कालेज, विद्या मंदिर विद्यालय पर छिटपुट लोगों की भीड़ रही। लगभग सभी वार्डों में अधिकांश लोगों के नाम मतदाता सूची में नहीं होने से मतदान से वंचित रह गए। किसी घर में एक आध नाम ही सूची में अंकित है। वही कई घरों का पूरा नाम सूची से बाहर है । मतदान करने की आस में पहुंचे लोग सूची में नाम न होने के चलते मतदान केंद्र से वापस लौट पड़े। युवा मतदाताओं ने जमकर मतदान किया ,वहीं पहली बार मतदाता बने युवाओं में भी उत्साह रहा।