फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति की निकली हवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। लाख प्रयास के बावजूद जिले में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। दीपावली पर खासकर ग्रामीण इलाकों में आपूर्ति की हवा निकल गई। अधिकांश इलाकों में कटौती होती रही।
विज्ञापन

करीब एक माह से जिले में बिजली की आपूर्ति पूरी तरह ध्वस्त है। आलम यह है कि शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक अंधाधुंध कटौती की जा रही है। खासकर लोकल फॉल्ट के नाम पर आए दिन किसी न किसी इलाके की बिजली गुल रहती है। शासन की ओर से दीपावली पर कटौती रहित बिजली आपूर्ति करने का निर्देश हवा हवाई साबित हो रहा है।
बैरिया : दीपावली पर क्षेत्र में पूरी रात बिजली गायब रही। इसके चलते घरों पर सजे इलेक्ट्रानिक झालर शो-पीस ही बने रह गए। लोगों ने इसकी शिकायत एसडीओ उमेश कुमार व एक्सईएन से भी लेकिन अधिकारियों ने फॉल्ट होने की बात कह कर पल्ला झाड़ लिया। इलाके के दुर्जनपुर, तालिबपुर, मधुबन्री, करमानपुर, चकिया, जमालपुर, दलछपरा, श्रीनगर आदि गांव दीपावली के दिन पूरी रात अंधेरे में रहे।
विज्ञापन

सुखपुरा : दीपावली पर दिन में चार घंटे ही बिजली की आपूर्ति हुई। फिर शाम को आपूर्ति शुरु हुई लेकिन आधी रात को गायब हो गई और अगले दिन सुबह लौटी। बांसडीह : दीपावली के दिन कस्बा से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बिजली की आपूर्ति बाधित रही।
बांसडीह रोड : दीपावली के दिन भी बिजली की आपूर्ति बदहाल रही। जयप्रकाशनगर : गुरुवार को सुबह बिजली गायब हो गई और दोपहर में आई लेकिन देर शाम तक आने-जानेे का सिलसिला चलता रहा।
दुबहर : दीपावली पर भी क्षेत्र के दर्जनों गांवों अंधेरा ही रहा। हल्दी : निर्बाध बिजली आपूर्ति का दावा हवा-हवाई साबित हुआ और लोगों की दीपावली अंधेरे में ही गुजरा। चिलकहर : दीपावली के दिन भी बिजली की आंखमिचौली रही। नरहीं : दीपावली के दिन सायं को हुई बारिश के कारण जहां-तहां पेडों के गिरने से तार टूट गए और इसके चलते कई गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। भरौली : दीपावली के दिन रुक-रुक कर कटौती भी होती रही। दुबहर : दीपावली पर क्षेत्र के दर्जनों गांव में बिजली कटौती रही।

कोट
दीपावली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति की गई। लेकिन कुछ इलाकों में स्थानीय फॉल्ट के कारण आपूर्ति बाधित रही। दीपावली के दिन आंधी व पानी के चलते जहां-तहां तारों के टूटने से भी सप्लाई प्रभावित रही।
विज्ञापन

हरिशंकर, एक्सईएन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें