जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र के चाँद दियर पुलिस ने रविवार की मध्यरात्रि वाहनों की सघन चेकिंग के दौरान जयप्रभा सेतु पर 58 पेटी में 2784 शीशी हिमाचल निर्मित शराब बरामद किया। वहीं चालक अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में सफल हो गया। इस मामले में पुलिस ने वाहन चालक व वाहन स्वामी के विरूद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
मालूम हो कि चांद दियर चौकी इंचार्ज अखिलेश मौर्या पुलिस चेकपोस्ट पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसीबीच एक बोलेरो जिसका नंबर बीआर 04 एम 5651 था, वह आती दिखाई दी। जिसे पुलिस चेकपोस्ट पर सिपाहियों ने टार्च दिखाकर रोकने का इशारा किया। लेकिन वाहन चालक बोलेरो रोकने के बजाय तेजकर भागने लगा। जिसका पिछाकर चौकी प्रभारी अखिलेश मौर्या, सिपाही भवानी शंकर, चंद्रदीप, नंदलाल ने जयप्रभा सेतु के पास पकड़ लिया। लेकिन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें 58 पेटी हिमाचल निर्मित अंग्रेजी शराब पाई गई। जिसकी कीमत लगभग तीन लाख बताई गई। पुलिस ने बोलेरो को सीज करते हुए शराब को बरामद किया। वहीं चालक व वाहन स्वामी के विरूद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया।