फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में पानी नहीं, धान की रोपाई बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमानगंज। नहर में पानी नहीं होने से किसान धान की रोपाई को लेकर चिंतित है। उनका कहना है कि विभाग असमय पानी देकर किसानों की फसलों को चौपट करते हैं। इस समय नहरों में पानी होना चाहिए। ताकि किसान धान की रोपाई समय से कर सकें।
विज्ञापन

वर्तमान में धान रोपाई का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है और इसके लिए माकूल पानी की आवश्यकता है। लेकिन नहर में एक बूंद पानी न होने के कारण किसान परेशान है। इस नहर से जीराबस्ती, देवकली, पटखौली, नगरी, नोनिया छपरा, करनई, भरतपुरा, धरहरा, गुड़वां, कुम्हैला समेत आधा दर्जन गांव के किसान कभी इस नहर से लाभान्वित होते थे। लेकिन इधर लगभग पांच वर्षों से नहर में कभी भी समय के अनुसार पानी नहीं रहता है। ऐसे में सैकड़ों एकड़ खेतीबारी अक्सर प्रभावित होती है। क्षेत्र के किसान भोला राय का कहना है कि नहर में कभी भी पानी नहीं रहता है। जबकि विभाग इस नहर पर साफ-सफाई के नाम पर हर साल ठेका आवंटन करते हैं। किसान राजाबाबू राय का कहना है कि रोपाई के समय पानी नहीं रहता है। लेकिन जब फसल कटने की होती है तब ये विभाग पानी छोड़कर हमारी फसलों को बिन बाढ़ में ही डूबो देता है। क्षेत्र के किसान कृष्णा तिवारी, श्रीभगवान तिवारी, राजेश, रामजी, रीतेश तिवारी आदि किसानों ने डीएम तथा संबंधित विभाग का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अविलंब पानी छोड़े जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें