फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैट निकाले गए दूध पर सप्रेटा जरूर लिखें

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया(बलिया)। कोटवां ग्राम पंचायत के पंचायत भवन के प्रांगण में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने रानीगंज बाजार के व्यापारियों के साथ बैठक कर शुद्ध व अशुद्ध चीजों में अंतर समझाया।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी बैरिया नरेंद्र कुमार ने बताया कि ज्यादा पीली हल्दी में लेड क्रोमेक रहता है, जिसके सेवन से कैंसर भी हो सकता है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सदर दिनेश कुमार राय ने कहा कि अशुद्ध चीजें खाने से स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि दूध से मक्खन निकलवा कर बेचना प्रतिबंधित नहीं है, क्योंकि बच्चों व गर्भवती महिलाओं को प्रोटीन की जरूरत होती है, फैट की नहीं। लेकिन दूधिया को क्रीम निकाले गए दूध के बाल्टी पर सप्रेटा दूध लिख कर बेचना चाहिए और उसकी कीमत उसी के भाव से लेना चाहिए। कार्यक्रम का संयोजक सुनील गुप्ता छोटे व रोशन गुप्ता ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर रवींद्र सिंह, राहुल गुप्ता, मिथिलेश, रवि शंकर, लक्ष्मण प्रसाद, रामजन्म केसरी, शिवजी प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें