बलिया। नगर के निवासियों ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर शहर की साफ-सफाई में की जा रही मनमानी पर कार्रवाई की मांग की। समाजसेवी अजय कुमार ने डीएम को बताया कि शहर में सफाई कर्मचारी व उनके मेठ की ओर से सफाई के लिए नाली से गंदगी निकालकर सड़क पर ही छोड़ दिया जाता है और इसकी सफाई को कमाई का जरिया बना लिया गया है। कहा कि जहा-तहां पड़ी गंदगी समय से नहीं हटाने के कारण बारिश होने पर वह फिर नालियों में ही चली जाती है। इसके साथ ही गंदगी से संक्रामक रोगों के फैलने की भी संभावना रहती है। इस मौके पर छोटे गुप्ता, श्रीकांत राय, मुन्ना यादव, सुनील गुप्ता, बबलू गुप्ता, मंगरु, विजय, अंजनी आदि थे।