फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 दूकानदारों ने मांगी स्वैप मशीन

Sun, 27 Nov 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
विज्ञापन
नाोटबंदी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 500 और 1000 के नोटबंदी की घोषणा से जहां लोगों में हड़कंप मच गया है, वहीं कैश लेकर खरीदारी करने वालों  की हालत भी खराब हो गई। जरूरत की चीजों को खरीदने में अब कैश की  समस्या आने लगी है। ऐसे में खरीदारी के लिए लोग बड़े-बड़े दूकानों,  मल्टीस्टोरों, शापिंग मॉल्स में डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड से खरीदारी कर रहे हैं। वहीं जिले के करीब 400  दूकानदारों ने स्वैप मशीन के लिए बैंकों में आवेदन किया है।
विज्ञापन



नोटबंदी के बाद से जहां आम आदमी खरीदारी के लिए परेशान रहे, वहीं मल्टीस्टोर, शापिंग मॉल्स, होटल्स, रेस्टूरेंट इत्यादि भी ग्राहकों से खाली हो गए हैं और उनका व्यवसाय प्रभावित होने लगा। लेकिन अब कुछ शोरूमों की तरफ से खरीदारी करने के बाद भुगतान डेबिट कार्ड से करने पर कैश भी देने  की सुविधा दी जा रही  है। कैशलैस खरीदारी क ी सुविधा देने के लिए जिले के करीब  400 दूकानदारों ने स्वैप मशीन लेने में रुचि  दिखाई है।


शहर के वी मार्ट शोरूम के मैनेजर पीयूष सिन्हा का कहना है कि नोटबंदी  को लेकर एक-दो दिनों तक बिक्री प्रभावित हुई लेकिन अब स्थितियां सामान्य हो रहीं हैं।  नोटबंदी के आदेश से पहले जहां शोरूम में 20   प्रतिशत लोग ही डेबिट,  क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते थे, अब 60 प्रतिशत से अधिक लोग इसका उपयोग  कर खरीददारी करने लगे हैं। उन्होंने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए  एटीएम की तर्ज पर स्मार्ट एटीएम मशीन लगाकर सेवा शुरू की गई है, जिसके तहत  अपने एटीएम कार्ड से ग्राहक एक दिन में 2000 रुपये कैश निकाल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



400 shopkeepers swap sought by machine

swap machine

swap

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें