फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बापू भवन में 400 छात्राओं को दिया गया अधिकार पत्र

Sat, 27 Aug 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
टाउन हाल के सभागार में कन्या विद्याधन का अधिकार पत्र देते काबीना मंत्री नारद राय। साथ में सांसद नीरज शेखर व पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना संशोधित कन्या विद्याधन योजना के तहत 400 छात्राओं को अधिकार पत्र मिला। शनिवार को बापू भवन टाउन हाल में  आयोजित एक कैंप में प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री नारद राय, सांसद नीरज शेखर एवं पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने छात्राओं को अधिकार पत्र का वितरण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
विज्ञापन



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री नारद राय ने महिला सशक्तीकरण के लिए संशोधित कन्या विद्याधन योजना को एक वरदान बताया। कहा प्रदेश सरकार ने बेटियों को बराबरी का हक दिलाने और उच्च  शिक्षा प्राप्त करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण योजना चलाई। बेटियों की  जिम्मेदारी सिर्फ गृहस्थी ही नहीं बल्कि समाज को संभालने की भी है।

जब  बेटियां उच्च शिक्षा प्राप्त करेंगी, तभी समाज परिवार और समाज खुशहाल होगा। उदाहरण स्वरूप कहा कि हाल ही में सम्पन्न ओलंपिक खेल में भारत की दो बेटियों ने मेडल जीत कर देश के सम्मान और गौरव को ऊंचा किया है। सांसद नीरजशेखर ने कहा कि भारत का भविष्य और उज्जवल होगा जब देश की बेटियां  पढ़ेंगी।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने इस योजना को बेटियों के बेहतर भविष्य बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा उठाये गये कदम की सराहना करते हुए कहा कि बेटियां प्रतियोगी परीक्षाओं में अव्वल स्थान हासिल किया है। बेटियां का आह्वान किया कि वे समाज को मजबूत करने और समाज की भलाई के लिए आगे आएं और अपना प्रकाश फैलाएं। कार्यक्रम का संचालन अतुल कुमार तिवारी ने किया। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश कुमार सिंह, जीआईसी के प्रधानाचार्य अतुल कुमार सिंह, स्वामी सहजानंद इंटर कालेज  गोविंदपुर के प्रधानाचार्य प्रेम प्रकाश राय सहित सैकड़ों छात्राएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें