फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कार्तिक पूर्णिमा स्नान में गैर जनपद से मंगाई जाएगीं रोडवेज की 40 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। महर्षि भृगु की धरती पर कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा व सरयू के संगम तट पर होने वाले स्नान को लेकर प्रशासन तैयारी को अंतिम रूप देने में जुट गया है। स्नान के दिन अतिरिक्त बसें चलाई जाएगी। इसके लिए गैर जनपद से बसों की डिमांड की गई है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा व सरयू के संगम तट पर गैर जनपद से भी भारी संख्या में श्रद्धालु स्नान व ध्यान करने के लिए आते हैं।
विज्ञापन

इनके आने व जाने के प्रमुख साधन रेलवे व रोडवेज की बसें होती है। ऐसे में भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। परिवहन निगम भी बस संचालन की संख्या बढ़ाने की योजना को मूर्त रूप देने में लगा हुआ है। इसके लिए गैर जनपद से रोडवेज की बसें मंगाई जाएगी। बलिया डिपो में निगम व अनुबंधित की कुल 80 बसों का बेड़ा हैं।
यात्रियों की संख्या को देखते हुए यह काफी कम साबित हो सकता है। ऐसे में गैर जनपद से 40 बसों की डिमांड की गई है। इस तरह 14 नवंबर से कार्तिक पूर्णिमा स्नान के समय कुल 120 बसों के संचालन की योजना बनाई गई है। जिससे यात्रियों को किसी तरह की आने व जाने में परेशानी न हो।
विज्ञापन

परिवहन निगम बसों के संचालन को लेकर भी ऊहापोह की स्थिति में है। एआरएम अजय कुमार ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा बड़ा स्नान है। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। गैर जनपद से बसों की डिमांड की गई है। डिपो के ध्वस्तीकरण करने वाली कार्यदायी संस्था से नहान के दिन तक पुरानी डिपो परिसर खाली रखने की बात की जा रही है। उम्मीद है कि बसों का संचालन पुराने डिपो परिसर से ही किया जाएगा। जीराबस्त वर्कशाप से बसें आकर वहीं लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें