फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: किशोर ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
नरही। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ दूसरे गांव के किशोर ने बुधवार की रात में एक डेरे पर दुष्कर्म किया। इसके बाद कमरे में बंद कर दिया। घटना की सूचना पीड़िता ने मोबाइल फोन से पुलिस को दी। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर, अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर, सीओ सदर श्याम पाल व एसओ सुनील चंद्र तिवारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत करते हुए बाल अपचारी को पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार बुधवार की रात में बाल अपचारी ने बगल के गांव की नाबालिग किशोरी को फोन से गांव के बाहर एक डेरे पर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे डेरे के कमरे में बंद कर दिया। इसकी सूचना पीड़िता ने स्वयं मोबाइल फोन से पुलिस को दिया। दुष्कर्म की सूचना मिलने ही पुलिस के आला अधिकारी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। साथ ही आरोपी बाल अपचारी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें