फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: छोटी नाव से 2.5 लाख रुपये की 40 पेटी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बलिया। नरही पुलिस ने बुधवार को शराब तस्करी के फिराक में लगे एक तस्कर को 40 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की बाजार में कीमत 2.5 लाख रुपये है। हालांकि मौके का फायदा उठाकर उसके साथी फरार हो गए। पुलिस ने तस्कर के पास से नाव व बाइक भी जब्त की है।
विज्ञापन

एसपी विक्रांत वीर ने बताया कि उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। भरौली मंदिर घाट के पास विकास प्रजापति निवासी भरौली को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने शराब बिहार लेकर जाने की बात बताई। उसकी निशानदेही पर गंगा घाट पर छोटी नाव में आठ काले बोरे में शराब की 40 पेटी शराब बरामद की गई। शराब तस्करों ने अनुज्ञापी की पहचान उजगार न हो इसके लिए बोतल के बार कोड पर पेंट लगा दिए थे। आरोपी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें