फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: एक ही आधार कार्ड पर दे दी 40 बोरी खाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। तीन तरफ से बिहार से घिरे जिले से यूरिया की कालाबाजारी की जानकारी पर प्रशासन सख्त हुआ है। कृषि विभाग की जांच में पांच ऐसी दुकानें मिली हैं, जहां से एक ही किसान को 40 बोरी से ज्यादा यूरिया दी गई है।
विज्ञापन

एक ही आधार कार्ड पर कई बोरी खाद दी गई है। ऐसे में कृषि विभाग ने इन दुकानदारों से जवाब मांगा है।
जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार प्रजापति ने बताया कि आधार कार्ड और खतौनी के आधार पर एक एकड़ पर दो से तीन बोरी यूरिया देने का नियम है। किसानों को यूरिया की दिक्कत न हो, इसके लिए सरकार ने प्राइवेट में भी ऊंचे दामों पर न बेचने की हिदायत दी है।
इसके बाद भी दुकानदारों की मनमानी पर रोक नहीं लग रही है। प्रशासन की तरफ से दुकानदारों को बिना आधार कार्ड के खाद न बेचने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद भी मेसर्स यादव खाद भंडरा चकिया, मेसर्स रसड़ा इफ्को बाजार, मेसर्स एसके एंड सन्स मनीकापुर, मेसर्स गुप्ता खाद भंडार व मेसर्स अंश खाद भंडरा केंद्र खुटाबहुरवा, बिल्थरारोड से एक ही किसान को मानक से अधिक यूरिया की बिक्री की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह उर्वरक नियंत्रक आदेश 1985 व आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 का उल्लंघन है। ऐसे में जिला कृषि अधिकारी ने दुकानदारों से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें