फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कराटे में 380 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बलिया शोतोकान कराटे एसोसिएशन के तत्वावधान में 11वीं बीएसकेए जिलास्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन सात फरवरी को श्री मुरली मनोहर टाउन पीजी कॉलेज की व्यायामशाला किया गया। 16 विद्यालयों से कुल 380 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 6 से 7 वर्ष बालिका वर्ग में गोल्ड अग्रिम वर्मा, सिल्वर मेडल सतवीना गुप्ता नित्यांशी, ब्रॉज मेडल शगुन आराध्या पाल ने जीता। 10 वर्ष आयु में गोल्ड मेडल आहिल राजा खान, सचिन यादव ने जीता। सिल्वर मेडल विनायक विवान चौरसिया, ब्रॉन्ज मेडल आयुष वर्मा, रुद्रांश प्रताप सिंह, कार्तिक गुप्ता, अविनाश श्रीवास्तव ने जीता। 10 से 11 वर्ष बालक वर्ग में गोल्ड मेडल रुद्रांश, रुद्र प्रताप पांडे, शिवांश यादव रहे। सिल्वर राजन यादव, अर्थ कुशवाहा, आदर्श सिंह, रुद्र पाठक, अंश प्रजापति ने जीता। ब्रॉन्ज मेडल करण यादव, प्रत्यूष प्रजापति, आयुष सूर्यवंशी ने जीता। 12 वर्ष बालिका में गोल्ड मेडल सौम्या सिंह ने जीता।
शोतोकान कराटे एसोसिएशन के महासचिव एलबी रावत ने सभी सहयोगियों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन सेंसई निक्की यादव, सुमित पाठक ने किया। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि एएस सिंह एवं विशिष्ट अतिथि तुषार नंद रहे। विजेता टीमों एवं खिलाड़ियों को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें