फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुणांचल की 36 पेटी शराब के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सिकंदरपुर पुलिस ने कंटा दरौली घाट से मंगलवार की सुबह अरुणाचल प्रदेश में बिक्री के लिए मान्य 36 पेटियों में भरी अवैध 1728 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। बरामद शराब की कीमत एक लाख दस हजार रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

सिकंदरपुर चौराहे पर चेकिंग कर रही पुलिस को सूचना मिली कि खरीद गांव का एक व्यक्ति दो साथियों के साथ अरुणाचल प्रदेश में बिक्री की जाने वाली शराब को कंटा गांव के दरौली घाट की तरफ गन्ने के खेत में छिपा कर रखा है। वहीं, ग्राहक लाकर वास्तविक से अधिक कीमत पर शराब बेची जा रही है। जानकारी पर पुलिस टीम खरीद कंटा से दरौली घाट पर सुबह करीब साढ़े आठ बजे पहुंची। पुलिस को गन्ने के खेत में कुछ शराब की पेिटयां और तीन लोग दिखाई पड़े। पुलिस टीम को देखकर आरोपी गन्ने के खेत में भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन तीनों आरोपी भाग निकले। इस स्थान पर 36 पेटियों में कुल 1728 शीशी (180 एमएल) चंडीगढ़ में निर्मित व अरुणाचल प्रदेश में बिक्री के लिए अधिकृत शराब जिस पर उत्तर प्रदेश में बिकने वाली शराब का हालमार्क, लेबल व स्टीकर लगा हुआ था, बरामद किया गया। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें