फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 354 का परीक्षण

Mon, 18 Dec 2017 10:14 PM IST
ballia
विज्ञापन
अमर उजाला के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में लगी लाइनें। - फोटो : ballia
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जनपद के बेलहरी ब्लाॅक के प्रेरणा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजपुर एकौना में सोमवार को नि:शुल्क चिकित्सकीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम और विशिष्ट अतिथि सीएमओ डॉ. एसपी राय ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में  जिला अस्पताल की विशेषज्ञ चिकित्सकीय टीम ने 354 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया। शिविर में महिलाओं की उपस्थिति अधिक रही।
विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन की टीम मरीजों की जांच के लिए अपनी लैब और मोबाइल वैन लेकर राजपुर एकौना गांव पहुंची थी। सदर तहसील क्षेत्र का अतिपिछड़ा और स्वास्थ्य सुविधा से वंचित क्षेत्र राजपुर एकौना गांव में चिकित्सकीय लाभ पहुंचाने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन के पहल की सभी ने खुले दिल से सराहना की। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि गांव में जरूरतमंदों के बीच जाकर उनको स्वास्थ्य लाभ दिलाने का अमर उजाला का यह प्रयास सराहनीय है।

अमर उजाला फाउंडेशन के चिकित्सकीय शिविर में आर्थो सर्जन डॉ. रमेश कुमार, फिजीशियन डॉ. मनोज कुमार, डॉ. अफजाल और स्त्री रोग विशेष डॉ. शिल्पी गुप्ता ने मरीजों की जांच की और उन्हें उचित परामर्श दिया। शिविर में अमर उजाला फाउंडेशन एवं स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नि:शुल्क दवाएं भी मरीजों को दी गईं। शिविर में मरीजों का आलम यह रहा कि लोग कतार में लग कर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। खास तौर से महिला मरीजों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन


वहीं चिकित्सकीय टीम ने भी पूरी तन्मयता से मरीजों की बात सुनी और उनकी समस्या का समाधान करते हुए उन्हें उचित सलाह देने के साथ ही उनका मार्गदर्शन भी किया। शिविर में ग्राम प्रधान नरेन्द्र सिंह, प्रेरणा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजपुर एकौना के प्रबंधक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य कन्हैया लाल तिवारी, प्रधान संघ अध्यक्ष बेलहरी राजेन्द्र यादव,हल्दी प्रधान शिवजी यादव, दिनेश राय मुन्ना, जयकुमार ओझा, जनार्दन चौधरी, राकेश दुबे, श्वेता दुबे, भुनेश्वर राय, ध्रुप सिंह, गुप्तेश्वर तिवारी, दीनानाथ ओझा, दीनानाथ तिवारी, दीनदयाल वर्मा, पशुपति पटेल, राजकुमार, सत्येन्द्र सिंह, दयाशंकर सिंह, संतोष यादव, बीरेंद्र तिवारी, मनोज तिवारी, संतोष चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें