फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनर दिवस पर पेंशनरों ने बताई अपनी समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कलेक्ट्रेट सभागार में पेंशनर दिवस का आयोजन प्रभारी डीएम/सीडीओ संतोष कुमार की अध्यक्षता में रविवार को आयोजित किया गया। जिसमें पेंशनरों की समस्याओं को सुन कई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष को सम्बंधित विभागाध्यक्ष को तत्काल निस्तारित कर अवगत कराने का निर्देश सीडीओ ने दिया।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि ये पेंशनर कभी विभाग की सेवा किए हैं, लिहाजा इनको किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। अगर किसी की कोई समस्या भी है तो सम्बंधित विभागाध्यक्ष उसे शीघ्र निस्तारित कराएं। मुख्य कोषाधिकारी प्रकाश सिंह ने सभी को आश्वस्त किया कि कोषागार से किसी को कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी। अगर दिक्कत आए भी तो तत्काल सीधे मुझसे मिलें, उसका तत्काल निराकरण होगा। पेंशनर बीएन पांडेय ने बताया कि पेंशनरों की समस्याओं से सम्बंधित कार्रवाई की जानकारी नहीं दी जाती। उन्होंने मांग किया कि जो ज्ञापन दिया जाता है उससे सम्बंधित कार्रवाई से अवगत कराया जाता रहे। बेसिक विभाग के पेंशनर ने कहा कि जिले से बाहर जो पत्रावली स्वीकृत को जाती है, उसमें भी अनावश्यक विलंब होता है। इससे पेंशनर काफी परेशान होते हैं। कार्यालय में जाने पर पेंशनर को उचित सम्मान व बैठने की जगह दी जाय। इसके लिए एक कक्ष की व्यवस्था करने का अनुरोध किया। इसके अलावा अन्य विभागवार पेंशन पाने वाले पेंशनरों ने अपने-अपने विभाग से जुड़ी समस्या बताई। सीडीओ ने सभी समस्याओं पर विचार करते हुए उचित निर्णय शीघ्र लेने का भरोसा दिलाया। कहा कि जो समस्या शासन स्तर की होगी, उस पर विचार करने के लिए वहां भेजा जाएगा। इस मौके पर डीएसटीओ बब्बन मौर्य, उप निदेशक कृषि इंद्राज, सहायक कोषाधिकारी लक्ष्मण प्रसाद, डीएन गोस्वामी, अवधेश यादव, लालेंद्र प्रताप सिंह, मुरलीधर सिंह, विवेक सिंह, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, जगदीश शर्मा, एचएन पांडेय, कैलास नाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें