मतदाता जागरूकता के लिए तख्तियां लेकर रैली निकालतीं गुलाब देवी महिला महाविद्यालय की छात्राएं।
विधान सभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लिए बनने वाली मानव शृंखला की माइक्रोप्लानिंग को शनिवार को अंतिम रूप दे दिया गया। 35 किलोमीटर की दूरी को 50 भागों में बांटा गया है, जहां विभिन्न कालेजों व स्कूलों के छात्र व अध्यापक हाथ से हाथ मिलायेंगे। इसके लिए जोनल, सेक्टर, स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट व नोडल अधिकारियों की तैनाती कर दी गयी है।स्वीप के नोडल अधिकारी बीएसए डा. राकेश सिंह ने डीएम के निर्देश के क्रम में माइक्रोप्लान तैयार किया है। इसमें 35 किलोमीटर की दूरी को 500 मीटर व उससे कम के भागों में विभाजित किया गया है।
बलिया। शत-प्रतिशत मतदान व मानव शृंखला में आम लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को बेसिक शिक्षा परिषद की करीब एक दर्जन टीमों ने गांव, चट्टी, चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण करके लोगों को जागरुक किया।
टीमों ने मतदाताओं को एक-एक वोट का महत्व बताते हुए चार मार्च को मतदान अवश्य ही करने की अपील की।
बलिया। 30 जनवरी को बनने वाली मानव श्रृंखला को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए 472 नोडल अधिकारी नामित किये गये है।
प्रत्येक दो नोडल अधिकारी को 100 मीटर की जिम्मेदारी दी गयी है। स्वीप के नोडल अधिकारी बीएसए डा. राकेश सिंह ने विभिन्न ब्लाकों के शिक्षकों को नोडल अधिकारी नामित किया है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि 30 जनवरी को सुबह नौ बजे से कार्यक्रम के समाप्त होने तक निर्धारित स्थानों पर मौजूद रहेंगे