फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 35 प्रत्याशियों ने किए नामांकन, अध्यक्ष पद के चार दावेदार

विज्ञापन
वि​​भिन्न मांगों को लेकर उप निदेशक पंचायत आजमगढ़ मंडल को पत्रक सौंपते स्वच्छता कर्मचारी वेलफेयर
विज्ञापन
बलिया। क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के सत्र 2026-27 के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को दोपहर तीन बजे समाप्त हो गई। नामांकन के अंतिम दिन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए 35 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। अब चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशी अधिवक्ता मतदाताओं से संपर्क कर समर्थन जुटाने में लगे हैं। वहीं, दो सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच और तीन सितंबर को नाम वापसी होगी। निर्वाचन अधिकारी हरेन्द्र सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए ओंकार सिंह, शैलेश सिंह, शेषनाथ तिवारी और सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव ने नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रदीप श्रीवास्तव ने दावेदारी पेश की है। उपाध्यक्ष पद (10 वर्ष से अधिक) के दो पदों के लिए गीतेश पाण्डेय, अर्चना पाण्डेय और पिंकी तिवारी मैदान में हैं। वहीं उपाध्यक्ष (10 वर्ष से कम) पद के लिए भैया आदर्श सिंह, रणजीत प्रकाश त्रिपाठी, देवेन्द्र कुमार, देवेन्द्र यादव और बलवन्त सिंह ने नामांकन किया है। महासचिव पद पर त्रिभुवन यादव, राधेश्याम पाण्डेय, मिथिलेश सिंह चमन, भुवालजी सिंह और सुशील श्रीवास्तव के बीच मुकाबला होगा। कोषाध्यक्ष पद के लिए सुनील पाण्डेय और अभयनाथ चौहान आमने-सामने हैं।
वरिष्ठ कार्यकारिणी (15 वर्ष से अधिक) के लिए फुलेन्द्र सिंह, अशोक जायसवाल, घनश्याम प्रसाद, अनिल पाण्डेय, विजय शंकर उपाध्याय और संतोष सिंह ने दावेदारी की है। नामांकन प्रक्रिया चेयरमैन अशोक सिंह एडवोकेट और निर्वाचन अधिकारी हरेन्द्र सिंह एडवोकेट के निर्देशन में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें