बलिया। एसपी ओमवीर सिंह ने 34 उप निरीक्षकों का तबादला किया है। 25 पुलिस चौकी को नए इंचार्ज मिले हैं। स्थानांतरित उप निरीक्षकों को संबंधित आदेश से अवगत होकर तत्काल अनुपालन करने का निर्देश दिया है।
शहर कोतवाली के ओक्डेनगंज से गिरजेश को सिविल लाइन भेजा गया है। बृजेश कुमार को अपराध शाखा से ओक्डेनगंज चौकी प्रभारी बनाया गया है। पवन को अस्पताल चौकी से सतनीसराय, संदीप यादव को पकवाइनार से चंद्रशेखर नगर, आदर्श श्रीवास्तव को शिवपुर दियर से बिचलाघाट, बिचलाघाट से मृत्युंजय सिंह को शिवपुर दियर, नरही से नजर अब्बास को अस्पताल चौकी भेजा गया है। हल्दी से नीरज यादव को ताखा, सरेमनपुर से आशोक कुमार को बेरुआरबारी, बेरुआरबारी से अखिलेश नारायण को सुल्तानपुर, संवरा से गणेश पांडेय को कोरंटाडीह, ताखे से संतोष यादव को चौकी प्रभारी रसड़ा दक्षिणी बनाया गया है।
यातायात सिपाही सस्पेंड, वायरल हुआ था वीडियो : एसपी ओमवीर सिंह ने यातायात पुलिस में नियुक्त प्रेम सागर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इन पर कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता, अकर्मण्यता और अनुशासनहीनता बरतने का आरोप है। बता दें कि यातायात सिपाही प्रेम सागर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा कि ट्रैफिक सिपाही नशे में बाइक चला रहा है। हेलमेट भी नहीं लगाया है। वीडियो वायरल होने से विभाग की काफी किरकिरी हुई थी।