माडल रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद बसों में बैठने के लिए प्रवासी श्रमिकों में मची होड़।
- फोटो : BALLIA
बलिया। महाराष्ट्र के औरंगाबाद से बृहस्पतिवार की रात 9:33 बजे 1566 यात्रियों को लेकर श्रमिक विशेष ट्रेन आई जबकि शुक्रवार को 11:51 बजे राजकोट से 1722 श्रमिकों को लेकर स्पेशल ट्रेन माडल रेलवे स्टेशन पहुंचीं जिसमें कुल 3288 यात्री रहें।
जिन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए बोगियों से उतारा गया। तत्पश्चात स्टेशन पर बने गोलो में खड़ा करा कर उनकी थर्मल स्क्रीनिंग किया गया। आये श्रमिकों में जनपद ही नहीं अन्य जनपदों के भी कामगार शामिल रहे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए श्रमिकों को कोच से उतारा गया। सोशल डिस्टेंसिंग के पालन को श्रमिकों को स्टेशन प्लेटफार्म पर बने गोलों में खड़ा कराया गया। मेडिकल टीम ने उनका थर्मल स्क्रीनिंग किया। शिक्षा विभाग की टीम द्वारा बाहर से आये श्रमिकों का नाम, पता और मोबाइल नंबर नोट किया गया। उन्हें भोजन के पैकेट व बोतल बंद पानी मुहैया कराया गया। स्टेशन परिसर के बाहर खड़ी रोडवेज की बसों में बैठा कर उनके जनपदों को रवाना किया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों की चाकचौबंद व्यवस्था रही। स्टेशन परिसर में प्रशासनिक अधिकारी, रेलवे कर्मचारी और शिक्षा विभाग की टीमें भी मौजूद रहीं।