केंद्रीय विद्यालय जीराबस्ती की ओर से वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
का आयोजन किया गया। दो सौ मीटर की दौड़ में संजीत प्रथम रहे तो एथलिट में
श्रेया यादव अव्वल रहीं।
इस मौके अव्वल छात्रों को सम्मानित किया गया।
वार्षिक
खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट राम सिंह वर्मा
ने कबूतर उड़ाकर किया। इसके बाद प्रतिभागी छात्रों ने अपने-अपने ग्रुप में
प्रतिभाग किया।
प्राइमरी सेक्सन के 200 मीटर के दौड़ में प्रथम स्थान पर
संजीत कुमार द्वितीय स्थान पर सतीश कुमार और तृतीय स्थान पर सौरभ शेखर
रहे।
इसी क्रम में छात्रा वर्ग में एथलीट में श्रेया यादव प्रथम, भाग्य
लक्ष्मी द्वितीय और शिवांगी तृतीय स्थान पर रही। कक्षा नौवीं और दसवीं के
रेस में आशुतोष सिंह प्रथम, प्रतीक कुमार द्वितीय व पंकज कुमार तृतीय स्थान
पर रहे।
वहीं छात्रा वर्ग के प्रिया सिंह प्रथम, अंजली कुशवाहा द्वितीय,
अनु तिवारी तृतीय स्थान पर रहीं। सीनियर सेकेंडरी में छात्रों में
हर्षवर्धन पांडेय प्रथम, रजनीश गुप्ता द्वितीय, इंद्रजीत पांडेय तृतीय रहे।
छात्रा वर्ग में हर्षिता पांडेय प्रथम, वैष्णवी द्वितीय, माधुरी यादव
तृतीय स्थान पर रहीं। कबड्डी प्रतियोगिता में छात्राओं में टैगोर हाउस की
छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया व अशोका हाउस द्वितीय और रमन हाउस
तृतीय स्थान प्राप्त किए।
बालक वर्ग में रमन हाउस के छात्र प्रथम, टैगोर
हाउस के छात्र द्वितीय और अशोका हाउस के छात्र तृतीय स्थान पर रहे।
इस
मौके पर नगर मजिस्ट्रेट रामसिंह वर्मा ने अव्वल प्रतिभागियों को पुरस्कार
देकर सम्मानित करने के बाद कहा कि
खेलकूद प्रतियोगिता से छात्रों में
मानसिक और शारीरिक विकास होता है। छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना भी
विकसित होती है। विद्यालय के प्राचार्य महेंद्र पाल ने प्रतिभागी छात्रों
को मेडल देकर सम्मानित किया।
वहीं उनकी पत्नी आशा पाल ने प्रतिभागियों को
पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया। अंत में क्रीड़ा शिक्षक एके राय ने सभी
अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर देवनाथ यादव, जीसी पांडेय,
आरडी सिंह सहित विद्यालय के अभिभावक रहे।