मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला के दौरान भीमपुरा नंबर दो में मरीजों का उपचार करते चिकित्सक। संवाद
बलिया। ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मौसम के बदलाव के कारण सर्दी, जुकाम के अलावा गले में खरास, पेट दर्द, तेज बुखार, फंगल इंफेक्शन, आई फ्लू के मरीज ज्यादा रहे हैं। आरोग्य मेला के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. योगेन्द्र दास ने बताया कि 3219 मरीजों का इलाज हुआ। इसमेें से गंभीर रूप से 16 मरीजों को सीएचसी व जिला अस्पताल रेफर किया गया। दुबहर क्षेत्र के शिवपुर दियर नई बस्ती में स्थित न्यू पीएचसी पर 37 मरीजों का इलाज हुआ। फार्मासिस्ट उग्रसेन सिंह ने 18 मरीजों का इलाज कर दवा दी। जयप्रकाश नगर संवाददाता के अनुसार विकास खंड मुरली छपरा के प्रभावती देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 27, पीएचसी मुरली छपरा पर 33 ,न्यू पीएचसी पर 12 , न्यू पीएचसी कर्ण छपरा पर छह, न्यू पीएचसी बहुआरा पर आठ मरीजों की जांच कर दवा दी गई। नगरा पीएचसी पर 20 मरीजों का इलाज हुआ। डॉ. गोविंद सोनकर ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां दीं।
भीमपुरा नंबर दो पर डॉ. अजीत कुमार ने 31 मरीजों तथा इंद्रौली मलकौली पर फार्मासिस्ट दिग्विजय सिंह ने 20 मरीजों का तथा मालीपुर पर आयुष चिकित्सक डॉ. खालिद ने 25 मरीजों का उपचार किया। चिलकहर पीएचसी पर 58 मरीज का इलाज हुआ। सबसे ज्यादा वायरल फीवर के मरीज पहुंचे। पीएचसी कुरेजी पर फार्मासिस्ट राकेश सिंह ने 37 मरीज का इलाज किया। बेरूआरबारी पीएचसी पर 60 मरीजों का इलाज किया गया।