फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में आई 3200 मीट्रिक टन और इफको यूरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। किसानों को सीजन में यूरिया के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। शासन की मंशा किसानों को समय से खाद और बीज निर्धारित दर पर उपलब्ध कराया कराया जाना है। जनपद में यूरिया का माह मार्च तक का लक्ष्य 54000 मेट्रिक टन है। 31 जनवरी तक यूरिया वितरण का लक्ष्य 43675 मीट्रिक टन था जिसके सापेक्ष अब तक की उपलब्धता 44094 मीट्रिक टन है। इसे समितियों एवं उर्वरक की प्राइवेट लाइसेंसी दुकानों के माध्यम से वितरित कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार ने बताया कि किसानों की मांग के दृष्टिगत 31 जनवरी को काकीनाडा पोर्ट से 3200 मीट्रिक टन यूरिया जनपद को और प्राप्त हुई थी, जिसकी रेक पांच फरवरी को फेफना में लगेगी। छह फरवरी को रेक से सीधे समितियों पर भेजा जाएगा। किसान अपनी आवश्यकतानुरूप खतौनी के आधार पर उर्वरक प्राप्त कर सकते हैं। यदि कहीं पर उर्वरक मूल्य एवं उपलब्धता संबंधित कोई समस्या आती है तो उर्वरक कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 7839882474 पर शिकायत दर्ज कराया जा सकता है। पूर्व में उर्वरक संबंधित अनियमितता बरतने पर एक एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। जो भी विक्रेता उर्वरक वितरण में अनियमितता बरतेगा एवं ओवर रेटिंग करते पाया जाएगा , उसका उर्वरक विक्रय प्राधिकार पत्र निरस्त करते हुए उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 धाराओं के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें