फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला प्रशासन व पुलिस महकमा अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आगामी 14 मई को माल्देपुर मोड़ के पास स्थित हैबतपुुर गांव में प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन से लेकर पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन

पीडब्लूडी द्वारा हेलीपैड से लेकर मंच तक जाने के लिए रास्ते का निर्माण युद्घ स्तर पर किया जा रहा है। उधर, नगर पालिका प्रशासन द्वारा साफ-सफाई, पेयजल समेत अन्य कार्य तेजी से किया जा रहा है। स्वास्थ्य महकमा द्वारा अस्पताल व कार्यक्रम स्थल पर सेफजोन से लेकर अन्य कार्य संपादित किये जा रहे है। उधर, टेलीफोन विभाग द्वारा दूर संचार की व्यवस्था तथा बिजली विभाग द्वारा विद्युत की व्यवस्था युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। इसी प्रकार अन्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी अपने दायित्वों को तेजी के साथ कर रहे है। जबकि पुलिस महकमा सुरक्षा व्यवस्था से लेकर यातायात व्यवस्था को लेकर चाकचौबंद में लगी हुई। शनिवार को एसपीजी भी जनपद में पहुंच प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के साथ किया और सुरक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें