फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के जवान की वाराणसी जाते वक्त मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहतवार। स्थानीय कस्बा के वार्ड नंबर-13 दक्षिण टोला निवासी सेना के जवान विनोद कुमार सिंह उर्फ मंगनी सिंह पुत्र योगेंद्र सिंह की बलिया स्टेशन पर गुरुवार की सुबह अचानक तबीयत खराब हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर देखकर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय जवान ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

विनोद सिह उर्फ मंगनी सिंह वर्ष 2001 में जबलपुर में सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वे लेहलद्दाख में तैनात थे। वह अपने चचेरे भाई की शादी में 12 मई को शामिल होने के लिए लेहलद्दाख से हवाई जहाज से वाराणसी पहुंचे। वे ट्रेन से बलिया आ रहे थे कि अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्होंने किसी तरह बलिया स्टेशन पर उतर कर अपने घरवालों को सूचना दी। आनन फानन मौके पर पहुंचे घरवालों ने उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते वक्त रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और खुशी मातम में तब्दील हो गई। मृतक जवान की दो पुत्री व एक पुत्र है, अंकित कुमार सिंह (12), नंदनी सिंह (14) एवं अंजली सिंह (9) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें